सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में सुचारू रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी आदि की आपूर्ति हेतु सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है किं पेट्रोलियम पदार्थों के सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेट्रोल डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं है इसके सम्बन्ध में जनमानस को अवगत कराया जाए और एलपीजी के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अस्थाई रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है उन्होने कहा कि अतिरिक्त पारदर्शी वितरण हेतु ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। भ्रम फैलाने वाले न्यूज चैनलों ध्सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मैसेज तथा वीडिओ आदि पर कड़ी निगरानी की जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस सिलेंडर के वितरण की व्यवस्था के कम में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को जनपदों में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जायें। गैस एजेंसियों से किसी भी प्रकार की कालाबाजारी/अवैध बिक्री को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाये एवं गैस एजेंसियों पर सामान्य वितरण हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि ग्राहकों को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध हो सके। राजस्व विभाग खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भ्रमणशील रहें।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
