सोनभद्र । बभनी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धर्म छिपाकर शादी करने और उसका यौन शोषण करने का कथित मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की रहने वाली युवती से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की। खुद को कुंवारा बताते हुए उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया।

जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को युवती कॉलेज गई थी, जहां आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे मध्य प्रदेश के सिंगरौली और फिर दुबई स्थित अपने रिश्तेदारों के घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे करीब 21 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। 27 फरवरी को आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में, उसे बभनी क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया। पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे 10 मार्च को आरोपी के घर पहुंच गए, जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला लव जिहाद का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
