विश्व किडनी दिवस पर बोकारो जनरल अस्पताल में स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

बोकारो। इस्पात संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में आज  12 मार्च 2026 को ‘विश्व किडनी दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. आनंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. अनिंदा मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. इंद्रनील चौधरी द्वारा परम्परागत तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

NTPC

विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम “किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपलप्रोटेक्ट द प्लैनेट” के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सिमाल मार्डी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. शिविर के दौरान बीएसएल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिनरी प्रोटीन एवं शुगर की निःशुल्क जाँच की गई तथा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया.

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं आहार विशेषज्ञों ने किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जाँच, संतुलित आहार और मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण को अनिवार्य बताया. इस अवसर पर आयोजित एक तकनीकी संगोष्ठी में डॉ. प्रत्युष रोशन ने ए.बी.ओ. असंगति‘ (ABO Incompatible) किडनी प्रत्यारोपण की आधुनिक पद्धति पर विस्तृत प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह उपचार उन मरीजों के लिए एक नया जीवन है जिन्हें उपयुक्त डोनर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. डॉ. पी के  बेहरा ने इस वर्ष की थीम और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में किडनी रोगों की रोकथाम पर अपनी प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत मिश्रा, वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाश कांत, डॉ. विकास, डॉ. सुहासिनी, डॉ. अन्नेसा तथा स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रशिक्षुओं एवं परिचारिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत मिश्रा ने इस अवसर पर स्वेच्छा से रक्तदान भी किया. बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य पहल नागरिकों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है. किडनी रोगों के प्रति समय पर सजगता और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी न केवल जीवन रक्षा में सहायक है, बल्कि यह स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के प्रति बोकारो इस्पात संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *