एनटीपीसी फरक्का के परियोजना प्रमुख ने ER-1 IRSM क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का किया शुभारंभ  

फरक्का, पश्चिम बंगाल |  एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 अंतर-क्षेत्रीय खेल महोत्सव (IRSM) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नेताजी स्टेडियम (PTS) में उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ, जहाँ एनटीपीसी फरक्का ने पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से आई टीमों का स्वागत किया । 11 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले इस पाँच दिवसीय खेल आयोजन में एनटीपीसी की छह परियोजनाओं बाढ़, बीआरबीसीएल, कहलगांव, कांटी, नबीनगर और मेजबान फरक्का की टीमें भाग ले रही हैं।

NTPC

टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन  देबब्रत कर, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी फरक्का द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, सीनियर कमांडेंट, CISF;  ए. आर. मोहंती, जीएम (ऑपरेशन एवं एफएम);  आलोक कुमार रणवीर, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन); विभिन्न विभागाध्यक्ष; उदिता लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ; यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्य उद्घाटन समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी ध्वज के अनावरण और “एनटीपीसी गीत” से हुई। इसके पश्चात औपचारिक मशाल प्रज्वलन किया गया। खेल भावना और सौहार्द्र का परिचय देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं निष्पक्ष खेल की शपथ ली। इस अवसर पर ER-1 IRSM क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया तथा सभी भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि से परिचय कराया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन गुब्बारों के विमोचन और मुख्य अतिथि के द्वारा टूर्नामेंट के औपचारिक शुभारंभ के साथ हुआ।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए  देबब्रत कर ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं है। उन्होंने खेलों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि IRSM क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन एनटीपीसी के विभिन्न स्टेशनों के कर्मचारियों को आपस में संवाद और सहभागिता का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे पेशेवर संबंध मजबूत होते हैं और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

उद्घाटन मैच: टूर्नामेंट की शुरुआत मेज़बान एनटीपीसी फरक्का और एनटीपीसी कहलगांव के बीच एक रोमांचक मुकाबले से हुई। इस मुकाबले में फरक्का ने कहलगांव को मात्र पाँच रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एनटीपीसी फरक्का स्पोर्ट्स काउंसिल और मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट पूरे सप्ताह जारी रहेगा और 15 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल चैंपियनशिप मैच के साथ इसका समापन होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *