सोनभद्र। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने 04 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दरमा पहाड़ी मोड़ तिराहे के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर खड़ा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 04 किलोग्राम अवैध गांजा, 4100 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुर्शीद पुत्र मोहम्मद अली, निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई। इस मामले में थाना रायपुर में मु0अ0सं0 34/2026 दर्ज कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
