शौचालय की छत गिरने से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

डाला/सोनभद्र।( राकेश जायसवाल) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी गांव के साउडीह टोला में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नीजी शौचालय की छत गिरने से एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल बच्ची की पहचान प्रियंका (5) पुत्री अर्जुन सिंह खरवार, निवासी साउडीह टोला, हथवानी थाना हाथीनाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है।

NTPC

बच्ची के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रियंका गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पीछे बने सरकारी शौचालय की छत पर खेल रही थी। खेलते समय बच्चे शौचालय के पास लगे पपीते के पेड़ से पपीता तोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक शौचालय की छत पर रखी पट्टियां एक साथ गिर गईं, जिससे छत पर मौजूद सभी बच्चे नीचे गिर पड़े।

इस हादसे में प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ दूरी पर दोस्तों के साथ बैठे पिता अर्जुन सिंह को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पिता ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। हादसे में बच्ची के मुंह और कान से खून निकल रहा था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंदरूनी चोटों की आशंका को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *