सोनभद्र। दिव्यांगजनों के हितार्थ एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन संस्था जनकल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, सोनभद्र द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ0प्र0 के सहयोग से ग्राम बहुअरा सोनभद्र में किया गया। जिसमें लगभग 65 दिव्यांगजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजन रिंकू ने उन्हें बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जैसे दिव्यांग पेंशन योजना, ट्राईसाइकिल योजना, मोटराईज्ड साइकिल योजना आदि प्रमुख रूप से शामिल रहा। प्रदर्शनी में उपस्थित दिव्यांगजनों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया गया। विद्या देवी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक सुझाव दिए साथ ही बताया कि किस प्रकार वे अपने कार्य को आगे बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
उन्होंने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा सभी उपस्थित दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांगजन अधिकारी के माध्यम से उपहार वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता रोहित विश्वकर्मा, कुतुबुद्दीन, अनीश मौर्या, शालिनी आदि उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
