पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर सख्त चेतावनी, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर किसी भी प्रकार की जमाखोरी या कृत्रिम अभाव पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर शून्य स्टॉक दिखाकर उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए। संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना होगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई संचालक डीजल, पेट्रोल या एलपीजी गैस की जमाखोरी करता पाया गया या जमाखोरी को बढ़ावा देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेने या कम मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद देने पर भी कार्रवाई होगी।तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के क्षेत्रीय समन्वयकों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी को तेल कंपनियों से समन्वय बनाकर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *