सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनका पुतला दहन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम पर धार्मिक सभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी लगाए गए।


भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी पूरे समाज और मां के सम्मान का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।पुतला दहन के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
