सोनभद्र।कार्यालय उप जिलाधिकारी, दुद्धी-सोनभद्र द्वारा जारी निर्देशों तथा सम्पदा अधिकारी, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 9 मार्च 2026 को सम्पदा प्रकरण संख्या 247/2023 (एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली बनाम एम. के. सिंह उर्फ मयंकेश्वर सिंह, पुत्र धूप नारायण सिंह) में पारित बेदखली आदेश दिनांक 12 दिसम्बर 2023 का विधिसम्मत अनुपालन कराया गया।

यह कार्यवाही उप जिलाधिकारी, दुद्धी-सोनभद्र के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार (पश्चिमी), दुद्धी की मजिस्ट्रेटी उपस्थिति में तथा एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा नामित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में संबंधित स्थल पर संपन्न कराई गई। आदेश के अनुपालन के क्रम में परिसर में स्थित अनधिकृत अधिभोग/निर्माण को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही भी की गई।
कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। राजस्व, पुलिस प्रशासन तथा एनटीपीसी अधिकारियों के समन्वय से पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि यह कार्यवाही सम्पदा अधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में तथा लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न कराई गई है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
