अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ऑटो, एक युवक गंभीर घायल

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के नोटोलिया के पास सोमवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

NTPC

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे नौटोलिया पुलिया के पास तेलगुडवा से कोन संपर्क मार्ग पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बनारस से सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदकर चार लोग उसे लेकर रमना, गढ़वा (झारखंड) अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नौवटलिया पुलिया के पास किसी कारण से ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे करीब 10 से 15 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गया।हादसे में ऑटो चालक अनुज कुमार पुत्र सोमनाथ, दिलीप पाठक (17) पुत्र सरवन पाठक, रामबाबू प्रसाद शाह पुत्र राधेश्याम प्रसाद शाह और बिरेंद्र कुमार पुत्र स्व. शिवप्रसाद, निवासी रमना गढ़वा (झारखंड) सवार थे। दुर्घटना में दिलीप पाठक को गंभीर चोट आई और उसका दाहिना पैर टूट गया, जबकि अन्य तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए चोपन अस्पताल भेजा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *