रेल इंजन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में रेल इंजन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 77/51 और 77/53 के बीच सुबह करीब 5 बजे हुआ, जहां अप दिशा से आ रहे रेल इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया।

NTPC

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जीआरपी के उपनिरीक्षक श्रीकांत मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सुबह होते ही हादसे की खबर इलाके में फैल गई, जिसके बाद रेलवे ट्रैक के पास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *