नागपुर।एनटीपीसी मौदा ने 2026 के अवसर पर एनटीपीसी मौदा टाउनशिप के सेंट्रल पार्क में वॉकाथॉन, जुम्बा सत्र और केक-कटिंग समारोह का आयोजन कर उत्साहपूर्वक इस दिवस का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान वॉकाथॉन से हुई, जिसके बाद जुम्बा सत्र आयोजित किया गया। इस आयोजन में महिला कर्मचारियों और टाउनशिप की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एकता और उत्सव की भावना को प्रदर्शित किया।

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए “शक्ति वॉक’ अभियान के अनुरूप आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला प्रतिभागियों ने अपनी उपलब्धियों और सामूहिक प्रगति का उत्सव मनाया, जो एनटीपीसी मौदा में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। एक समय केवल एक महिला कर्मचारी के साथ अपनी यात्रा शुरू करने वाला एनटीपीसी मौदा आज विभिन्न विभागों में कार्यरत 90 से अधिक महिला पेशेवरों की कार्यबल का केंद्र बन चुका है, जो महिला सशक्तिकरण और समावेशिता के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने ‘मिशन परिष्कार’ अभियान में भी भाग लिया, जो कचरा-मुक्त टाउनशिप और एनटीपीसी के ईएसजी लक्ष्यों के समर्थन में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एनटीपीसी मौदा ने “मातृ-सहारा” पहल की भी शुरुआत की, जिसके अंतर्गत कार्यस्थल पर गर्भवती महिलाओं के लिए फुटरेस्ट और कुशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान संयंत्र और टाउनशिप की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने वाली सीआईएसएफ महिला कर्मियों और निजी सुरक्षा महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जोसेफ बास्टियन, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को अपनी शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में हनी बास्टियन,अध्यक्ष,समृद्धि महिला समिति, सभी महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, वेलफेयर क्लबों के सदस्य, समृद्धि महिला समिति की सदस्याएँ, सीआईएसएफ की महिला कर्मी तथा टाउनशिप की सभी महिला निवासी उपस्थित रहीं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
