गुमटी में आग लगने के बाद सिलेंडर फटा,धमाके से मची अफरा-तफरी,चार लोग झुलसे

डाला (राकेश जायसवाल)। चोपन थाना क्षेत्र के अम्माटोला में देर रात चाय-पान की एक गुमटी में भीषण आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे गुमटी में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जो देखते ही देखते पूरी गुमटी में फैल गई और अंदर रखे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। कुछ ही देर बाद सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।बताया गया कि दुकान बंद होने के बाद परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। देर रात घर के एक सदस्य की नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा कि गुमटी धू-धू कर जल रही है। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान सिलेंडर फटने से मलबा दूर तक जा गिरा और चार लोग उसकी चपेट में आकर झुलस गए।ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कमलापति केवट की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *