राबर्ट्सगंज तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने 79 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया

सोनभद्र । जिले की चारों तहसीलों में मार्च माह के प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया।राबर्ट्सगंज तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने 79 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और 5 प्रकरणों को टीम भेजकर निपटाया गया। इस तरह कुल 11 मामलों का समाधान हुआ, जबकि 68 मामलों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।ओबरा तहसील में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ और 2 मामलों का निस्तारण टीम भेजकर कराया गया। कुल 5 मामलों का समाधान हुआ जबकि 32 मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
घोरावल तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने 49 शिकायतें सुनीं। इनमें से 6 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ और 2 मामलों को टीम भेजकर निपटाया गया। कुल 8 मामलों का समाधान हुआ, जबकि 41 मामलों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजा गया।दुद्धी तहसील में उप जिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 25 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और बाकी 23 मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
