सोनभद्र। जनपद में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों के लिए संसदीय क्षेत्र स्तर पर ट्रायल का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रायल राबर्ट्सगंज के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा—घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी—में आयोजित खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। ट्रायल में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।इन प्रतियोगिताओं में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। विभाग ने सभी विजेता खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
