शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर समेत नगदी-जेवरात और सामान जलकर राख

सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुगैल के सेमरा टोला में शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही घर में बिजली की सप्लाई आई, उसी दौरान तार शॉर्ट सर्किट हो गया और पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।यह घर सदाब्रिज गुर्जर पुत्र किस्मत लाल गुर्जर का बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा नगदी, जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना से परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण घबरा गए और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस आगजनी में घर के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को व्यवस्थित कर सकें।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *