सोनभद्र । चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि रात के समय अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखी अंग्रेजी शराब की कई बोतलों के साथ काउंटर में रखी नगदी समेटकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
