सोनभद्र। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक एवं उपन्यास सोनभद्र की फूलमती के लेखक साहित्यकार डॉ0 लवकुश प्रजापति को स्वर्गीय निरंजन जालन स्मृति-साहित्य मणि सम्मान शुक्रवार जनपद मुख्यालय स्थित श्री शेखर के आवास पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्रा व संचालन गीतकार जगदीश पंथी ने किया। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक अजय शेखर, जगदीश पंथी एवं फरीद अहमद ने डाक्टर लवकुश को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं २१ हजार रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास केसरी ने कहा कि अपने गुरु के नाम से इतना बड़ा सम्मान देना गुरु ऋण से उऋण होने का सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सुशील राय, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी,अब्दुल हई,ईश्वर विरागी,दिवाकर द्विवेदी मेघ, रामप्रसाद यादव,रामचंद्र देव पांडेय,राजेंद्र प्रसाद, जयराम सोनी,कृपाशंकर दूबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
