सोनभद्र। जिले का अति लोकप्रिय मंदिर उमामहेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर पर पूर्व सूचना के अनुसार होली महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति एवं संचालक प्रधान पुजारी टिम सुबास गिरी प्रधान पुजारी शिवद्वार धाम के शकुशल सहयोग से हिमांशु गिरी, शिवम गिरी, सूर्यकांत दुबे, राघवेंद्र गिरी प्रातः मंगला आरती का प्रारंभ भस्म आरती रंग गुलाल के साथ शुरू हुई दिन भर प्रसाद वितरण में मिश्रांबू, ठंडई, भांग, गुझिया, मिठाइयां आदि भक्तों में अनवरत बांटा गया। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम रंगभरी एकादशी पर इस कार्यक्रम कि बैठक आहूत कि गई थी, जिसमें शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति एवं प्रधान पुजारी टिम कि समन्वयक बैठक में सर्वसम्मति से होली महोत्सव मनाने का रूप रेखा तय हुआ। समिति की ओर से श्रीकांत दुबे उपाध्यक्ष एवं प्रधान पुजारी सुबास गिरी ने अपना विचार देते हुए देशवासियों को होली महापर्व कि हार्दिक शुभकामनाए देते हुए लोककल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
