कुशवाहा भवन पर वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन पर वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भंते आनंद प्रकाश ने त्रिशरण पंचशील करते हुए तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ0 संजय कुमार सिंह ने कहा कि ध्यान के द्वारा ही अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। मन और जुबान पर काबू रखना सर्वप्रिय बनना ध्यान से संभव है। डॉ0 दिनेश ने शिक्षा पर विशेष बल दिया। रविकांत कुशवाहा और शशिकांत वर्मा ने समिति के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। रघुवर मौर्य और उमेश ने रोजगारपरक कार्यों पर बल दिया। पंकज कुशवाहा और मनोज मौर्य ने कुशवाहा समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उदय नाथ कुशवाहा, झरी लाल कुशवाहा, राधे मोहन ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हमारी भूमिका क्या हो सकती है। इस पर विचार करने की जरूरत है। मोहन कुशवाहा ने स्वास्थ्य, पर्यावरण प्रति सजग रहने की बात कही। डॉ0ओम प्रकाश मौर्य ने तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को अंगीकार करने की बात कही। डॉ0प्रमोद मौर्य और आशा सिंह ने विद्यालय के द्वारा भारतीय शिक्षा को आगे बढ़ाने पर बल दिया। राजकुमार वर्मा और जवाहिर मौर्य ने वैदिक भाषा को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन शशिकांत वर्मा ने किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, अजय, प्रदीप, मुन्नू, रामबचन, शिव प्रकाश, भृगुनाथ, अरविंद कुमार, सर्वेश सैनी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *