मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की धनरौल बांध में डूबने से मौत, गांव में मातम

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मडईडीह गांव निवासी रामराज बिंद और दशमी बिंद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के सामने स्थित धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए थे। दोनों ने बांध में जाल डालकर मछली पकड़ना शुरू किया, लेकिन इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया।देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।

NTPC

घटना की सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पहले रामराज बिंद का शव बाहर निकाला गया, जबकि करीब दो घंटे की तलाश के बाद दशमी बिंद का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों के बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *