एनटीपीसी अंता द्वारा ग्राम धतूरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बारा । नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एनटीपीसी अंता ने ग्राम धतूरिया में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एनटीपीसी अंता चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।

NTPC

अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने कहा कि एनटीपीसी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी एवं सतत विकास को अपनी प्राथमिकता मानता है। निगम की CSR पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने, शैक्षणिक उन्नयन, सामुदायिक सशक्तिकरण तथा आजीविका उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर गति दी जा रही है। इस प्रकार के चिकित्सा शिविर ग्रामीणों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क औषधियाँ वितरित कीं। इस अवसर पर डॉ. ऋषभ शर्मा सहित चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 124 ग्रामीणों ने शिविर की सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में सुशील सोमवंशी, कार्यकारी (नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व) भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *