सोनभद्र । होली पर्व को लेकर चल रही सघन चेकिंग के दौरान मांची थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 43.920 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।यह कार्रवाई मांची थाना क्षेत्र के मांची मोड़ तिराहा, ग्राम सुअरसोत के पास की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान खलियारी की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 43.920 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार खरवार पुत्र रामा शंकर सिंह खरवार निवासी ग्राम लोंदा थाना लोहरा जिला कैमूर भभुआ (बिहार), उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मांची में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, उपनिरीक्षक आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल पिंटू सिंह, हेड कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल संदीप सरोज शामिल रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
