सोनभद्र। तेज रफ्तार ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव के पास अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार दंपत्ति हिंदूवारी से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुरुष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
