डीसीएम की टक्कर से महिला की मौके पर मौत

डाला । [राकेश जायसवाल ] रविवार को हाथीनाला से करीब दो किलोमीटर पहले दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष त्रिपाठी (46) पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी निवासी मिटीहिनिया थाना कोन अपनी पत्नी खुशबू त्रिपाठी (33) के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AE 3865 से रेणुकूट की ओर से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम संख्या UP 51 CT 4868 ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर पड़ीं, जबकि आशुतोष त्रिपाठी कच्चे हिस्से में चले गए और सुरक्षित बच गए। हादसा इतना गंभीर था कि खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *