कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कार्मिकों को किया गया सम्मानित

धनबाद। बीसीसीएल में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के 04 अधिकारियों तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 06 कर्मचारियों सहित कुल 10 कार्मिकों का सेवानिवृत्ति सम्मान तथा अभिनन्दन किया गया। कोयला भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना), निलाद्री रॉय, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा.जे.कुजूर, विभागाध्यक्ष (कर्मचारी स्थापना) श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि, मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मी के साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मियों हेतु सम्मान-पत्र वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके उपरांत सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति का अवसर किसी कर्मी के लिए उसके समर्पण, अनुशासन और योगदान से भरे कार्यकाल की सार्थक पूर्णता है। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मचिंतन, व्यक्तिगत विकास और समाज के प्रति योगदान का होता है, जिसमें व्यक्ति अपने अनुभवों को समाज तथा संगठन के हित में साझा कर सकता है। अग्रवाल ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ सक्रिय बने रहने की सलाह दी तथा अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल के भिन्न विभागों एवं क्षेत्रों से फरवरी माह में 04 अधिकारियों एवं 150 कर्मचारियों सहित कुल 154 कार्मिक कंपनी से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के सभी 04 अधिकारियों और मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने 06 कर्मचारियों के लिए कोयला भवन मुख्यालय में आज उपरोक्त समारोह का आयोजन हुआ। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए सभी क्षेत्रों में भी सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में आनंद कुमार दुबे, महाप्रबंधक (उत्खनन), बानी कुमार पारुई, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), आर.बी. रॉय, महाप्रबंधक (खनन) तथा नरेश रॉय, उप प्रबंधक (सर्वेक्षण) शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क) प्रणव ओझा ने किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
