दूधेश्वर महादेव धाम पर जमकर उड़े अबीर गुलाल, मनाई गई रंगभरी एकादशी

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर  रंगभरी एकादशी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया इसके पश्चात वहां उपस्थित महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली से संबंधित लोकगीत गायन व भजनों का गायन किया गया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित श्रद्धालु गण झूमने लगे। वहीं भजन संध्या का समापन महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगभरी एकादशी की बधाई दी और इसके पश्चात गोविंद केसरी द्वारा शिव परिवार की दिव्य आरती की गई। इस अवसर पर प्रतिभा केसरवानी, पिंकी, निधि, गीता, सपना, सीमा, बबीता, निशु, सीमा, सोना, मुनमुन अनु सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *