राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्रभारी प्राचार्य बने राजेश भारती

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर स्थित बी आर डी पीजी कॉलेज दुद्धी, सोनभद्र के प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ राजेश भारती ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव आज सेवानिवृत हो गए हालांकि उनका कार्यकाल 30 जून तक बतौर प्रोफेसर बढ़ा दिया गया हैं। डॉ रामसेवक सिंह यादव के सेवानिवृत होने के बाद कॉलेज के सबसे सीनियर प्रोफेसर डॉ राजेश भारती को प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करने के डॉ राजेश भारती ने कहा कि डॉ रामसेवक सिंह यादव अभी कॉलेज में सेवा देंगे इसलिए इनके निर्देशन में मै प्रभारी प्राचार्य का बेहतर कार्य करने की कोशिश करूंगा और समस्त विभागाध्यक्ष से समन्वय बनाकर महाविद्यालय हित में कार्य किया जाएगा।कार्यभार ग्रहण के दौरान समस्त प्रोफेसर एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *