होली एवं रमजान के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने की धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक 

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पवित्र रमजान माह, होलिका दहन व रंग भरी होली का पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं से क्षेत्रवार सामान्य परिचय प्राप्त करते हुए विगत वर्षों में होली पर्व के दौरान पायी गयी कमियों के सापेक्ष आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा होली व रमजान माह में शाम के समय पर्याप्त विद्युत आपूर्ति एवं समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, राबर्ट्सगंज पिपरी, सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन हेतु शहरी क्षेत्रों का पर्यवेक्षण करा लें तथा जहॉ भी विद्युत पोलों या तारों के समीप होलिकायें बनायी गयी हों उनको चिन्हित करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थापित करा लिया जाये अथवा आवश्यकतानुसार वहाँ के जन समुदाय से वार्ता करते हुए इसका समुचित समाधान करा लिया जाए जिससे विद्युत जनित घटनायें उत्पन्न न हो सके । इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की चोरी छिपे घटनायें संज्ञान में आते ही गठित संयुक्त टीम द्वारा त्वरित ढंग से समुचित जॉच एवं वैधानिक कार्यवाही करते हुए ऐसे विधि विरुद्ध कार्यवाही को प्रतिबन्धित रखा जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम, पी0डब्लू0डी0, विद्युत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, धर्मों के प्रतिष्ठित धर्मगुरु आदि उपस्थित रहें।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *