परचून की दुकान पर चोरी की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज वायरल

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)- डाला चौकी क्षेत्र में एक परचून की दुकान पर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर में रामलीला मैदान स्थित एक परचून की दुकान में एक युवक सामान लेने के बहाने दुकान पर पहुंचा।मौका मिलते ही उसने काउंटर में रखे पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।अभी तक संदिग्ध युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *