गाडरवारा। एनटीपीसी गाडरवारा के सीएसआर (Corporate Social Responsibility) के अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सहयोग से सभी सात परियोजना प्रभावित ग्रामों — ग्राम गांगई घाटपिपरिया, कुडारी, डोंगरगांव, चोरबरहटा, उमरिया एवं मेहराखेड़ा — में दिनांक 23.01.2026 से 25.02.2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा सामान्य एवं विशेष स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान एवं समयोचित उपचार सुनिश्चित करना था। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को उनके ही गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान की गईं, जिससे उन्हें दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता कम हुई। प्रत्येक ग्राम में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कुल 1,044 ग्रामीणों ने इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लाभ प्राप्त किया।
शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श, तथा निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा प्रदान की गई। गंभीर रोगों के मामलों में आगे की जांच एवं उपचार हेतु उचित मार्गदर्शन भी दिया गया। ग्रामीणों ने एनटीपीसी गाडरवारा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
