शटडाउन के बीच कैसे दौड़ गई बिजली, खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा हाई वोल्टेज झटका

घोरावल, सोनभद्र । जोगिनी गांव की लोढ़ूटा बस्ती में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़कर काम कर रहे संविदा लाइनमैन संतोष (46) अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।संतोष बिसहार गांव के निवासी हैं और घोरावल उपखंड के बिसरेखी फीडर पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि लाइन पर काम चल रहा था, तभी अचानक सप्लाई बहाल हो गई। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों और कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रात करीब दस बजे उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद विद्युत कर्मियों में आक्रोश है और कार्य के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज हो गई है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *