दुद्धी तहसील में ई-कांटा री-स्टमपिंग ठप, दर्जनों कोटेदार दिनभर इंतजार के बाद लौटे बैरंग

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर में शनिवार को ई-कांटा री-स्टमपिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ठप रही। पूर्व सूचना के आधार पर करीब 50 कोटेदार सुबह लगभग 11 बजे तहसील पहुंच गए, लेकिन सायं करीब 4 बजे तक बाट-माप विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। नतीजतन, सभी कोटेदार बिना री-स्टमपिंग कराए ही निराश होकर वापस लौट गए।कोटेदारों का कहना है कि विभाग की ओर से ग्रुप के माध्यम से ई-कांटा री-स्टमपिंग के लिए सूचना दी गई थी। सूचना पर भरोसा कर विभिन्न गांवों से कोटेदार समय से तहसील पहुंचे और घंटों इंतजार करते रहे। समाचार लिखे जाने तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका।

कोटेदारों ने आरोप लगाया कि बाट-माप विभाग हर बार इसी तरह बुलाकर बेवजह परेशान करता है। शनिवार का पूरा दिन व्यर्थ चला गया और कार्य भी नहीं हो सका। तहसील परिसर में दिनभर इंतजार के बाद कोटेदारों में आक्रोश व्याप्त रहा।इस दौरान डुमरडीहा के चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, पतरिहा फूलवार के अनिल, हरपुरा के अब्दुल अजीज, बघाडू के राजू, पकरी के केतारराम, कोलिनडूबा के मेवालाल गुप्ता, बोम के बैजनाथ, तुर्रीडीह के राजकुमार, देवड़ी के चुरामणी, गोहड़ा की लखपतिया देवी, दिघुल के भागवत, निमियाडीह के मजमुद्दीन, सुंदरी के रामप्यारे और टेढ़ा के कृष्ण कुमार सहित करीब 50 कोटेदार मौजूद रहे। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक परवेज असलम ने बताया कि ई-कांटा री-स्टमपिंग के लिए बाट-माप विभाग को बुलाया गया था, लेकिन विभागीय कर्मचारी के नहीं पहुंचने के कारण मुहर नहीं लग सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *