मतदाता सूची की जांच का मौका,23 से 30 दिसंबर तक कर सकेंगे सुधार

सोनभद्र। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। 23 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।23 से 30 दिसंबर 2025 के बीच सभी नागरिक अपने और अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सही दर्ज हैं या नहीं, इसकी जांच कर सकते हैं। त्रुटि होने पर नाम जोड़ने, संशोधन या आपत्ति के लिए निर्धारित प्रपत्रों पर दावा-आपत्ति की जा सकती है।

NTPC

इस अवधि में सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे, अवकाश के दिनों में भी केंद्र खुले रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *