150वीं जयंती पर बीसीसीएल द्वारा कोयला नगर में भगवान बिरसा मुंडा की नव-निर्मित प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रतिमा का किया अनावरण; जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं व्यापक सहभागिता के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धनबाद। सीआईएसएफ ग्राउंड, नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर में आज बीसीसीएल द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की नव-निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान निदेशक (एचआर) एम.के रमैया, स्वतंत्र निदेशक, डॉ. अरुण उराँव, सीवीओ  अमन राज सहित उपस्थित अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।   

कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, स्वतंत्र निदेशक डॉ. अरुण उराँव, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी अमन राज के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा सेवाएँ, डॉ. पूनम दुबे, महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  कुमार मनोज, महाप्रबंधक (कर्मचारी स्थापना) अपूर्व कुमार मित्रा, महाप्रबंधक (एचआरडी) अनूप कुमार रॉय, महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्पण घोष, महाप्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिकी) आर.आर. कर्ण, विभागाध्यक्ष (वीआईपी सेल) डी.के. भगत, विभागध्यक्ष (पेंशन/पीएफ)  मनीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) शोभा जे. कुजूर सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि , उमेश कुमार सिंह, भवानी बंधोपाध्याय, आर.के. तिवारी,  मुरारी तांती,  के.के. सिंह,  राजकुमार कनौजिया और  एस.एस. प्रसाद सहित आदिवासी समुदाय एवं श्रमिक संगठनों के अन्य प्रतिनिधिगण, एस.सी./एस.टी. कोऑर्डिनेशन काउंसिल के सदस्य और बीसीसीएल महिला कल्याण समिति की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता की।

अवसर पर झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा भारतीय समाज के ऐसे अमर रथी हैं, जिन्होंने अपने साहस, शौर्य और नेतृत्व क्षमता से न केवल आदिवासी समुदाय का मार्गदर्शन किया, बल्कि सामूहिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की लड़ाई को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि साहस, संकल्प और सत्यनिष्ठा के साथ किया गया प्रत्येक प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। उनकी विरासत केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की सांस्कृतिक स्मृति और गौरव का अभिन्न हिस्सा है।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  मनोज कुमार अग्रवाल के स्वागत के साथ हुई। निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने अंग-वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। इसके पश्चात विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सीएमडी श्री अग्रवाल को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अनावरण समारोह के उपरांत कार्यक्रम के समापन सत्र में लखनपुर, पश्चिमी टुंडी के आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तथा मनमोहक बिहु नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने बिरसा मुंडा एवं उनकी बहन की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर धरती आबा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (राजभाषा)  उदयवीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *