फरीदाबाद। एनटीपीसी फरीदाबाद में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 5 मार्च 2026 को किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 4 से 11 मार्च 2026 तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आरंभ सुरक्षा पार्क में हुआ, जहां परियोजना प्रमुख आशुतोष सत्पथी ने सुरक्षा ध्वज फहराया तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई।


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है, जिससे हम स्वयं, अपने परिवार तथा संगठन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे सप्ताह भर आयोजित सुरक्षा प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा ऑनलाइन सुरक्षा शपथ भी अवश्य लें।
इस वर्ष की सुरक्षा थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” को ध्यान में रखते हुए पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में श्रीमती के. श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.), निशांत गर्ग, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), यूएजी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।
एनटीपीसी फरीदाबाद सुरक्षा को केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक सशक्त कार्य-संस्कृति मानता है, जिसे प्रत्येक कर्मचारी को अपनाना चाहिए।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
