एनटीपीसी नवीनगर में मनाया गया 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

औरंगाबाद। एनटीपीसी नवीनगर परियोजना में 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम ‘सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना’ रखी गई थी। इस अवसर पर परियोजना के सुरक्षा विभाग की ओर से कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, श्रमिकों तथा परियोजना से जुड़े सभी लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना है।

NTPC

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने सभी कर्मचारियों और श्रमिकों से कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने तथा व्यक्तिगत स्तर पर आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक कार्य व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (O&M),  अनिल कुमार टी सी, महाप्रबंधक (परियोजना),  राकेश शर्मा सहित सहित अन्य विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का मुख्य उ‌द्देश्य श्रमिकों एवं कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है, ताकि वे सुरक्षित, जिम्मेदार और बेहतर कार्य-संस्कृति को अपनाते हुए अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *