समाधान दिवस में 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सोनभद्र। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस (सम्भव) के तहत सोमवार 16 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की।

NTPC

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न नगर निकायों से कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 3, चोपन में 1, ओबरा में 4, रेनुकूट में 1, पिपरी में 3, दुद्धी में 3, डाला बाजार में 2 तथा अनपरा में 2 शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है, जिस पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *