सोनभद्र। जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरवरी 2026 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और आम लोगों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया और बरामद करने में सफलता हासिल की।

पुलिस द्वारा सभी मोबाइल फोन विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।पुलिस के अनुसार इससे पहले जनवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे। लगातार मिल रही इस सफलता को पुलिस की तकनीकी दक्षता और टीम के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
