साहिबाबाद: सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल), साहिबाबाद द्वारा अपने परिसर में आयोजित निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर के दूसरे दिन 130 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। यह शिविर सीईएल द्वारा अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में हड्डी, कैंसर, महिला रोग, फेफड़े, कान एवं सामान्य रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। इसके साथ ही खून की विभिन्न जांच जैसे कम्प्लीट ब्लड काउंट, एफबीएस/पीपीबीएस/आरबीएस, एलएफटी, केएफटी, थायरॉइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, सीआरपी, यूरिन रूटीन, एचबीए1सी, विटामिन-डी3, पैप स्मियर तथा एक्स-रे मैमोग्राफी आदि भी निःशुल्क कराई गईं।

स्वास्थ्य शिविर में मैक्स हॉस्पिटल से वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुकन्या शाह एवं शैलेश गुप्ता तथा धर्मशिला नारायण हॉस्पिटल से डॉ. रोहन अरोरा (एमडी), डॉ. सायन कुमार (वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. फैजल रहमान (फिजियो), डॉ. फेबा जार्ज (महिला चिकित्सक) सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। शिविर में भाग लेने वाली सभी महिलाओं के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।
शिविर का उद्घाटन प्रधान आयकर आयुक्त एवं राज्यसभा की संयुक्त सचिव तथा सीईएल महिला उत्थान प्रकोष्ठ की पदेन अध्यक्ष श्रीमती गरिमा जैन ने किया। इस अवसर पर रजत गर्ग, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), कृष्ण वीर सिंह चौधरी (जन संपर्क अधिकारी), श्री सत्यम सिंह, महाप्रबंधक अनुपम त्यागी, महाप्रबंधक, दर्पण पठानकोटी, पंकज खन्ना, महाप्रबंधक (वित्त), हेमंत दुबे , के.के. अग्रवाल एवं विकास त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती गरिमा जैन ने महिलाओं को Connect, Contribute और Celebrate के संदेश के साथ प्रेरित किया तथा उन्हें अपने अनुभव साझा करने और नई सोच एवं दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीएसआईआर एवं डीएसआईआर में अपर सचिव तथा वित्त सलाहकार एवं सीईएल साहिबाबाद के प्रबंध निदेशक श्री चेतन प्रकाश जैन ने उपस्थित सभी महिलाओं तथा पूरे सीईएल परिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल की वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुकन्या शाह ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
