स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों की जांच, दवा वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड बनाया गया 

डाला, सोनभद्र।(राकेश जायसवाल)डाला बाजार वार्ड नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत मलीन बस्ती एकता समिति के सहयोग से आयोजित हुआ।शिविर में करीब 110 मरीजों की जांच की गई, जिसमें एचआईवी, हेपेटाइटिस, टीबी समेत अन्य बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *