सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्य ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड-12 उरमौरा में संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। निर्मित होने वाला यह संपर्क मार्ग शिवप्रकाश मास्टर के घर से राधेश्याम मौर्य के घर होते हुए इमरती बाई के घर तक जाएगा। मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्या, अनवर अली, छोटू पटेल, आनंद कुमार त्रिपाठी, रविशंकर, चंद्रभूषण, धर्मेंद्र, शिवकुमार, राजकुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
