ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस  का समापन समारोह संपन्न

रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केमिकल डिवीजन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रमुख नियमों, सुरक्षित कार्य पद्धति तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख  मनीष गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा के मार्ग पर संस्थान के सभी विभाग आपसी सहभागिता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई सेफ्टी गैलरी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे अपनाकर हम सुरक्षा को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।

NTPC

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी घटना के बाद सुधारात्मक कार्यवाही (Corrective Action) करना आवश्यक है, परंतु उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि हम अपने कार्यों में निवारक कार्यवाही (Preventive Action) की संस्कृति विकसित करें। यदि प्रत्येक कर्मचारी इस सोच को अपनाए, तो संस्थान निश्चित रूप से शून्य दुर्घटना (Zero Accident) के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। समारोह के दौरान इकाई प्रमुख एवं सभी फंक्शनल हेड्स द्वारा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन  जुगराज सिंह (हेड संरक्षा विभाग) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री राजन पाठक (फक्शनल हेड टेक्निकल),  राजीव दुबे (फंक्शनल हेड HR),  विवेक गुप्ता (फंक्शनल हेड – पावर प्लांट),  अधिराज मोहन राय (फक्शनल हेड – VAP),  विवेक गुप्ता (फंक्शनल हेड – पावर प्लांट),  मनीष जैन (फंक्शनल हेड फाइनेंस एवं कमर्शियल),  प्रेम चन्द्र मौर्य (सेंट्रल सेफ्टी), तथा समस्त विभागाध्यक्ष, सेक्शन हेड एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन  विवेक गुप्ता (फंक्शनल हेड पावर प्लांट) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) के साथ किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *