जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना गोपीगंज पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना
भदोही। जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना ज्ञानपुर में आए हुए फरियादियों की जन समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अवसर पर पुरानी शिकायतों का फीडबैक भी लिया और जिसमें संतोषजनक निस्तारण नहीं पाया गया उसमें संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनकी पुनः जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। थाना ज्ञानपुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त 05 प्रार्थना पत्रों में से 01 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया कि संबंधित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सर्किल के थानों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-70(राजस्व विभाग से सम्बंधित 60 व पुलिस-10) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी 10 व राजस्व विभाग से संबंधित 01 कुल 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उप जिलाधिकारी भान सिंह, समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
