जटिल आपरेशन कर भैंस की जान बचाई 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। पशु चिकित्साधिकारी ने जटिल आपरेशन के जरिए लाखों रुपए की कीमती भैंस और उसके बच्चे को बचाया जिसकी तारीफ ग्रामीण और पशु पालक दोनों कर रहे हैं। मालूम हो ग्राम बनकटा बुजुर्ग विकासखंड जहांगीरगंज में पशुपालक बरखू निषाद के भैंस की तबीयत अचानक बिगड़ी ,भैंस 9 माह से गर्भवती थी। पिछले एक माह से बीमार चल रही भैंस को कई डॉक्टरों ने आजमाया और प्रयास किया परंतु भैंस की स्थिति बिगड़ती गई । एक दिन पहले पशुपालक द्वारा डॉ रविंद्र कुमार चक्रवर्ती पशु चिकित्सा अधिकारी तेंदुआई कला को कॉल किया गया और भैंस की स्थिति के बारे में बताया गया। मौके पर  पहुंचकर डॉ रविंद्र कुमार चक्रवर्ती द्वारा भैंस का उचित इलाज किया गया और  दिनांक  3. 10. 2026 की शाम भैंस बच्चा देने की स्थिति हुई बच्चा बुरी तरह से फस गया जिसको dystocia ऑपरेशन के माध्यम से और प्लेसेंटा निकालते हुए ROP के केस को ठीक करते हुए भैंस को बचा लिया गया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है बच्चेदानी का ऑपरेशन करते हुए suturing करते हुए उसको बचा लिया गया । घंटो चले अपरेशन के बाद ग्रामीणों में डॉक्टर रविंद्र कुमार चक्रवर्ती पशु चिकित्सा अधिकारी तेंदुआई कला का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है और उनको अपने क्षेत्र में इस तरह के पशु चिकित्सा अधिकारी एवं गांव में पशु चिकित्सा सेवा देने हेतु लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *