अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित अहरौरा डीह गांव के सामने रविवार को दोपहर बाद लगभग 4 बजे डिवाइडर पर बाइक चढ़ा कर रोड क्रास रहे 18 वर्षीय साजन कुमार निवासी पांडेय जी गोला अहरौरा व 16 वर्षीय अभिषेक पटेल निवासी महुली अहरौरा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया की एक बाइक पर सवार सजन व अभिषेक वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित अहरौरा डीह गांव के सामने सीधे डिवाइडर पर बाइक चढ़ा कर रोड पर एक लेन से दूसरी लेन पर जा रहे थे की उसी समय वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने इलाज के लिए दोनों घायलों को लेकर अहरौरा सीएचसी लाई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद निजी चिकित्सालय में इलाज के दोनों घायल चले गए। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घायलों की स्थिति ठीक है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
