आलापुर, अंबेडकर नगर। प्रतिभा अलंकरण समारोह में 22 से अधिक विद्यालयों के 350 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा साथ ही शिक्षा और समाज के क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो प्रतिभा अलंकरण समारोह–2026 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को दोपहर में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। आयोजकों ने बताया कि आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज बिशुनपुर वजदहा में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पंडित राम मनोरथ त्रिपाठी एवं पंडित माधो प्रसाद त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।आयोजकों के अनुसार छात्रवृत्ति का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक यात्रा में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में
आचार्य नरेंद्र देव सम्मान समारोह कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “आचार्य नरेंद्र देव सम्मान–2026” रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए पाँच विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें दुर्ग विजय सिंह प्रधानाचार्य, जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर,डॉ. संतोष कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज,अमित कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य,डॉ. प्रियंका त्रिपाठी जिला संगठन आयुक्त
नीलेश यादव निःशुल्क अध्यापन एवं रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए इन सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों को समारोह में आचार्य नरेंद्र देव सम्मान– 2026 से अलंकृत किया जाएगा। समारोह केवल विद्यार्थियों के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी सहभागिता रहेगी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति के कारण यह कार्यक्रम एक प्रकार से “प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन” का स्वरूप भी ग्रहण करेगा।समारोह में जिले के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में प्रशासनिक, न्यायिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि चंद्रोदय कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबेडकर नगर,अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश बालकृष्ण एन. आर. रंजन, तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, IAS सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है। प्रेस वार्ता में एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. उदय राज मिश्र, संस्थापक सदस्य डॉ. पवन तिवारी, महामंत्री मनीष मिश्रा (आशीष), कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी तथा युवान सृजन संघ से जुड़े अभय त्रिपाठी/चंद्र कार्तिकेय तिवारी सहित आयोजन मंडल कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।
