मनीषा कुलश्रेष्ठ को चतुर्थ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान

Spread the love

विंध्य कन्या महाविद्यालय में स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह की 102वीं जयंती पर आयोजित हुआ समारोह, 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई

सोनभद्र। स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह की 102वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को विन्ध्य कन्या महाविद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार मनीषा कुलश्रेष्ठ को चतुर्थ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएफएस अधिकारी आरूषि मिश्रा, साहित्यकार मनीषा कुलश्रेष्ठ, माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजलि विक्रम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि आरूषि मिश्रा ने मनीषा कुलश्रेष्ठ के व्यक्तित्व एवं साहित्यिक कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी लेखनी की प्रमुख विशेषता कहानी और उपन्यास विधा में दिखाई देती है। उन्होंने समकालीन समाज, स्त्री जीवन और बदलते सामाजिक संबंधों को अपनी रचनाओं का विषय बनाया है। उनकी साहित्यिक रचनाओं में राजस्थान का लोक-सांस्कृतिक परिवेश और हिंदी साहित्य की व्यापक परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *