वीरांगना महारानी दुर्गावती जयन्ती पर होगा विविध कार्यक्रम 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के जन्म दिवस पर कल ग्राम पंचायत हरदिहा के उमरी जलाल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है कार्यक्रम स्थल पर अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के पदाधिकारी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मालूम हो गोंड धुरिया परिवार की शान पहचान महारानी दुर्गावती के जयंती समारोह का आयोजन कल दिनांक 5अक्तूबर को समय दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल उमरी जलाल (हरदिहा) निकट भुजहिया माता मन्दिर के पास आलापुर मे तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें बड़ी संख्या में धुरिया परिवार के लोग शामिल होंगे। अदम्य शौर्य, स्वाभिमान और साहस की प्रतीक, गोंडवाना की गौरव वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की जयंती हर वर्ष बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है।अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गोंड के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में महारानी दुर्गावती जी की मुगलों के विरुद्ध उनकी वीरता और त्याग को नमन करने और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने सैकड़ो लोग महारानी दुर्गावती की मूर्ति उमरी जलाल एकत्रित होते हैं। 

अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के लालमणि गोंड पत्रकार प्रदेश मीडिया प्रभारी, रामू सिंह गोंड सह मीडिया प्रभारी, महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक, कंचन देवी कंचन देवी,दिग्विजय ,वरिष्ठ सदस्य फौजी गोंड,डाक्टर अनिल कुमार गोंड, लक्ष्मीकांत गोंड, बलिराम गोंड, अमरदीप गोंड, शशाँकमणि गोंड, भेजूराम गोंड,सहित कई गोंड धुरिया परिवार के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों की जानकारी लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे लोगों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *